
Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए हैं और सात जवान घायल हैं। यह जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन निकट के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसमें 17 जवान सवार थे। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
जानकारी पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। मौके से चार जवानों के शव बरामद किए गए। नौ जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसमें से तीन की हालत गंभीर है।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना आज सुबह डोडा जिले के एक दूरस्थ क्षेत्र में हुई। वाहन स्थानीय रास्तों पर यात्रा कर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना की खबर मिलते ही राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े : गर्ल्स हॉस्टल में नाबालिग छात्राओं के ‘रेट’ तय, 17 साल की छात्राओं के रु 25000, लगे रहते थे कैमरे












