MP : अशोकनगर कलेक्टर का तबादला, आनंदपुरधाम ट्रस्ट से 3 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश शासन ने अशोकनगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह का तबादला करने हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में बुधवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह कर्मचारी चयन मंडल के संचालक साकेत मालवीय को नया कलेक्टर बनाया गया है।

यह प्रशासनिक फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब दो दिन पहले ही आनंदपुर ट्रस्ट की ओर से कलेक्टर आदित्य सिंह के खिलाफ पीएमओ में शिकायत करने की बात कही गई थी। ट्रस्ट ने तीन करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। हालांकि, आनंदधाम की ओर से की गई शिकायत का कोई आधिकारिक पत्र सामने नहीं आया है।

यह मामला ट्रस्ट की अचल संपत्ति के नामांतरण आवेदन से संबंधित बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में भाजपा के दिल्ली कार्यालय और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास शिकायत भेजी गई थी। हालांकि, कलेक्टर आदित्य सिंह ने आरोपों का खंडन किया किया था।

ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ के कांकेर में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें