
Tundla, Firozabad : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन पर्व के अंतर्गत पार्टी के नितिन नवीन को निर्विरोध निर्वाचित होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। इस दौरान नगर कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए जिन्हें संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, हमारे यहां कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है। नितिन नवीन एवं समान परिवार से जन्मे विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बिहार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक वर्तमान में बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। आपका संगठनात्मक अनुभव ही प्रशासनिक अनुभव है भाजपा से सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
उन्होंने आगे कहा भाजपा सदैव कार्यकर्ताओं का सम्मान मिलता है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह चौधरी, दीपक चौधरी, हनुमंत बघेल, शिवशंकर शर्मा, दिनेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सतीश बघेल, सुशील चक, शिव सिंह चक, दीपक राजोरिया, नीलम दिवाकर, योगेंद्र चौहान, देवेंद्र बेनीवाल, महिपाल निषाद, पुष्पेंद्र पाल सिंह, पूरन सिंह निषाद, अनंत प्रताप, संध्या गौतम, रिंकू, सुनील पाठक, जुबिन भारद्वाज, विष्णु तिवारी, महेंद्र झा, मुकेश धामा आदि उपस्थित रहे।












