Jalaun : भूमि बिकास बैंक सहकारी समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बने अमित उपाध्याय

Jalaun : भूमि विकास बैंक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया ब्लॉक कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। एकल नामांकन पत्र दाखिल होने पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जिससे भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदीगांव रोड स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में मंगलवार को भूमि विकास बैंक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यह प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल की देखरेख में आयोजित हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी अमित उपाध्याय ने अपना नामांकन पत्र पीठासीन अधिकारी को सौंपा। निर्धारित समयावधि के भीतर किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

एकल नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण पीठासीन अधिकारी ने भाजपा द्वारा नामित प्रत्याशी अमित उपाध्याय को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया। चुनावी प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अपनी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर उपस्थित रहीं।

जैसे ही अमित उपाध्याय को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर अमित उपाध्याय ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों और समिति के सदस्यों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू पड़री, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सर्वेश निरंजन, आप कुशवाहा, राजेश्वरी यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, सौरभ पुरवार, अवधेश पटेल, प्रदीप वर्मा, बाबूराम पाल, मनीष नगरिया, नरेश वर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें