Bahraich : भारत नेपाल मैत्री बस सेवा के नए परमिटों की प्रक्रिया तेज

  • राज्य प्राधिकरण लखनऊ को भेजा गया प्रस्ताव

Rupaidiha, Bahraich : भारत से नेपालगंज तक संचालित मैत्री बस सेवा को सुदृढ़ एवं विस्तार करने की दिशा में परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कुल 6 पुराने परमिटों के नवीनीकरण तथा 9 नए परमिटों के निर्गमन के लिए राज्य परिवहन सचिव एवं राज्य परिवहन प्राधिकरण, लखनऊ को आधिकारिक पत्र भेजा गया है। रुपईडीहा डिपो के प्रभारी एआरएम राम सूरत सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रस्ताव में चार परमिट नेपालगंज से दिल्ली तथा दो परमिट नेपालगंज से लखनऊ रूट के नवीनीकरण हेतु भेजे गए हैं। इसके अलावा मैत्री बस सेवा को और मजबूत करने के लिए 6 नए परमिट शिमला, 4 चंडीगढ़, तथा 2 देहरादून रूट पर स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रस्ताव का उद्देश्य भारत नेपाल के बीच आवागमन को सुविधाजनक बनाना, यात्रियों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराना एवं दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ करना है। परमिट स्वीकृत होते ही इन सभी रूटों पर नियमित एवं सुचारू बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। परिवहन विभाग का मानना है कि नए रूटों के खुलने से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर विकल्प मिलेंगे, साथ ही पर्यटन एवं व्यापार गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें