
New Delhi : राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने बड़ी बहादुरी दिखाते हुए एक कुख्यात अपराधी को दबोच लिया है। बता दें कि पुलिस गश्त के दौरान चाकू से लैस एक इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। इस घटना में पुलिस के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, लेकिन 2 जवानों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को धर दबोच लिया है। डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 17 जनवरी की शाम करीब 9 बजे शाहबाद डेरी थाना पुलिस के 2 जवान गुप्ता कॉलोनी में गश्त कर रहे थे। इसी बीच हेड कांस्टेबल कुलदीप व कांस्टेबल नीरज को एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है।
इससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। डीसीपी ने बताया कि दोनों जवान तुरंत मोटरसाइकिल से बताए गए इलाके में पहुंच गए थे, उन्हें कुछ दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी रुकने की वजह ओर भागने की कोशिश करने लगा था। पुलिस को सूचना थी कि आरोपी के पास हथियार है। इसलिए जवानो ने तुरंत मोटरसाइकिल छोड़कर उसके पीछे दौड़ लगा दी थी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया था। डीसीपी ने बताया कि जैसे ही पुलिस कर्मी आरोपी के पास पहुंचे, तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इस हमले में हेड कांस्टेबल कुलदीप को सीने के पास और पीठ में चाकू से चोट आई, जबकि कांस्टेबल नीरज को कमर पर तीन बार चाकू लगा है, इसके बावजूद दोनों जवानों ने हिम्मत नहीं हारी थी।दोनों जवान गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी आरोपी को काबू कर लिया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि एलियास पंची के रूप में हुई है। डीसीपी स्वामी ने कहा आरोपी इलाके का इनामी बदमाश है, जिसके खिलाफ लूट व स्नैचिंग के करीब 12 मामले दर्ज हैं। वह पिछले साल दिसंबर में ही जेल से बाहर आया था। साथ ही रिहाई के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।















