महायुती में सस्पेंस जारी, मुंबई का किंग कौन? एकनाथ शिंदे को टेंशन देकर दावोस पहुंटे सीएम फडणवीस

Maharashtra Politics : मुंबई महानगरपालिका (BMC) में महापौर पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय विश्व आर्थिक मंच (WEF) के आयोजन के लिए दावोस में मौजूद हैं। उनकी अनुपस्थिति में इस महत्वपूर्ण पद के चुनावी प्रक्रिया में देरी हो रही है। ऐसे में सवाल है कि मुंबई का किंग कौन?

बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को लॉटरी के माध्यम से महापौर पद की कैटेगरी तय की जाएगी, जिसके बाद चुनाव की तिथियों की घोषणा की जाएगी। फडणवीस 24 जनवरी को वापस लौटेंगे, जिसके बाद अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है।

बता दें कि, मुंबई महानगरपालिका (BMC) में नया महापौर कौन बनेगा, इसकी चर्चा तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री फडणवीस वर्तमान में दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 56वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इस वजह से मेयर पद के चयन को लेकर बातचीत फिलहाल स्थगित हो गई है। महायुति गठबंधन की बड़ी जीत के साथ ही महापौर पद को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है।

22 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि महापौर का पद ओपन कैटेगरी का रहेगा या SC/ST, OBC या महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। लॉटरी का परिणाम आने के बाद ही उसी दिन या अगले दिन यानी 23 जनवरी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद कम से कम सात दिनों का नोटिस देना जरूरी होगा, जिससे संभव है कि महापौर चुनाव 29 या 30 जनवरी को हो सकते हैं।

वर्तमान में मुख्यमंत्री फडणवीस दावोस में व्यस्त हैं, जहां वे विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग ले रहे हैं। यह बैठक 19 से 23 जनवरी तक चलेगी, जिसमें 130 से अधिक देशों के लगभग 3,000 नेताओं का सम्मिलन हुआ है। फडणवीस ने वहां पहुंचते ही मराठी समुदाय से मुलाकात की। उनके साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

फडणवीस ने कहा कि WEF 2026 महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल महाराष्ट्र ने 16 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए थे, और इस साल भी निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य है। उनका फोकस विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI), रोजगार सृजन वाले औद्योगिक प्रोजेक्ट्स, और वैश्विक निवेशकों के साथ बातचीत पर है।

यह भी पढ़े : जालौन : बदहाली पर आंसू बहा रहा 300 साल पुराना प्राचीन मंदिर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें