
Bahraich : अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत आयोग द्वारा घोषित विशेष अभियान के अवसर पर जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित शिविर में बूथ लेवल अधिकारियों ने 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा गणना अवधि के दौरान अप्राप्य श्रेणी में अंकित निर्वाचकों की सूची (अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृतक/डुप्लीकेट मतदाता) को पढ़कर सुनाया।
शिविर के सफल संचालन के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ-साथ जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मतदेय स्थलों का भ्रमण कर फार्म-6, 7 और 8 की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार के साथ महिला पीजी कालेज, महाराज सिंह इण्टर कालेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ और संविलियन विद्यालय यादवपुर में स्थापित बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों, अन्य संबंधित स्टाफ और मौके पर उपस्थित नागरिकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
महिला पीजी कालेज के निरीक्षण के दौरान भाग संख्या 178 की बीएलओ अनीता वर्मा (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), भाग संख्या 179 के बीएलओ राकेश कुमार (सुपरवाइजर), भाग संख्या 180 की बीएलओ पिंकी श्रीवास्तव (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), भाग संख्या 181 की बीएलओ नीलम (सहायक अध्यापक) और भाग संख्या 182 की बीएलओ लक्ष्मी (सहायक अध्यापक) उपस्थित पाए गए।
इसके उपरांत डीएम ने महाराज सिंह इण्टर कालेज का भ्रमण कर भाग संख्या 183 की बीएलओ पूनम देवी (सहायक अध्यापक), भाग संख्या 184 की बीएलओ स्वाती वैभव (लिपिक), भाग संख्या 185 की बीएलओ सरा जहरा (आ. वा.), भाग संख्या 186 के बीएलओ करीम खान (टी.सी.), भाग संख्या 187 की बीएलओ सरिता सिंह (आ. वा.), भाग संख्या 188 की बीएलओ वंदना श्रीवास्तव (सहायक अध्यापक), भाग संख्या 189 की बीएलओ आरती देवी (आ. वा.), भाग संख्या 190 की बीएलओ सावित्री त्रिपाठी (आ. वा.), भाग संख्या 191 की बीएलओ नेहा सैनी (आ. वा.) और भाग संख्या 192 की बीएलओ संगीता कनौजिया (शिक्षा मित्र) की उपस्थिति देखी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोड़ा मोड़ में डीएम ने भाग संख्या 382 के बीएलओ रवि कुमार (पंचायत सहायक), भाग संख्या 383 के बीएलओ दिलीप कुमार त्रिपाठी (प्रधानाध्यापक) और भाग संख्या 384 के बीएलओ जावेद अहमद (प्रभारी प्रधानाध्यापक) को उपस्थित पाया।
सभी मतदान केंद्रों पर डीएम ने प्रपत्रों की उपलब्धता, सूची के पढ़े जाने की प्रक्रिया तथा अन्य अभिलेखों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओं और आमजन से व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
संविलियन विद्यालय यादवपुर में डीएम ने भाग संख्या 378 के बीएलओ सहायक अध्यापक मनोज कुमार रावत और भाग संख्या 379 के बीएलओ रोजगार सेवक नवल कुमार से शिविर में प्राप्त होने वाले प्रपत्रों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सुनिश्चित किया कि आलेख्य मतदाता सूची और अप्राप्त श्रेणी के मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया गया है।
मतदेय स्थलों के भ्रमण के दौरान डीएम और एसपी ने विद्यालय भवन की रंग-रोगन एवं साज-सज्जा की सराहना की और प्रधानाध्यापक राजेश पांडेय से अन्य आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।
बूथों के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी महसी आलोक प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।











