Jalaun : नहर में उतराता मिला शव, मकर संक्रांति के दिन नहर में डूबा था युवक

Jalaun : एट थाना क्षेत्र में सेई नहर में एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। शव देख ग्रामीणो में हड़कम्प मच गया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। जो कि झांसी जनपद में मकरसंक्रांति के पर्व पर नहर में डूबा था।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एट थाना क्षेत्र के सेई नहर में ग्रामीणो को एक शव उतराता दिखाई दिया।

सूचना पर पुलिस ने मृतक की पहचान झांसी जिले के एरच थाना क्षेत्र के ग्राम डूढ़ी निवासी 45 वर्षीय लखन बहेलिया पुत्र मलखान के रूप में की। वह चार दिन पहले मकर संक्रांति के पर्व पर नहर में नहाने गया था, जिसके बाद से लापता था। जानकारी के अनुसार, लखन बहेलिया 14 जनवरी की सुबह सेई नहर में स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान वह नहर से बाहर नहीं निकल सका। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने कई दिनों तक उसकी तलाश की थी। रविवार की सुबह घटनास्थल से लगभग 250 मीटर की दूरी पर नहर में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लखन बहेलिया जब नहर में नहाने गया था, उस समय उसने शराब का सेवन किया हुआ था आशंका है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं पत्नी भूरी देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें