
Etah : व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एटा रमेश मौर्य ने की। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, अलीगढ़ संभाग, सत्येन्द्र कुमार गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद कर प्रणाली में आए बदलावों की जानकारी दी गई। साथ ही राज्य कर विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद करदाताओं को आ रही समस्याओं के समाधान पर विचार किया गया और व्यापारियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए।
व्यापारी संगठनों की ओर से अशोक सर्राफ (प्रदेश उपाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल), प्रदीप गुप्ता (जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल एटा), अतुल राठी (नगर अध्यक्ष), विजय गुप्ता (जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एटा), अभिनव कुलश्रेष्ठ (जिला महामंत्री) तथा बीना अग्रवाल (अध्यक्ष, महिला व्यापार मंडल एटा) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिला उद्यमियों एवं युवा उद्यमियों ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता की।
राज्य कर विभाग की ओर से राकेश प्रताप राव (उपायुक्त), विजय कुमार (उपायुक्त प्रशासन) सहित विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों और कर विभाग के बीच संवाद को मजबूत करना तथा कर व्यवस्था को अधिक सरल और प्रभावी बनाना रहा।










