Mainpuri : आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, पांच घायल

  • दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी बस

Mainpuri : जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज तड़के करीब सुबह 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 85 के पास ओवरटेक करने के दौरान दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस और एक ट्रंक (भारी वाहन) की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही यूपीडा टीम, एम्बुलेंस, एसडीएम सुनिष्ठा सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान तथा थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। प्रशासन की तत्परता से एक्सप्रेसवे पर यातायात को जल्द सामान्य कराया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में ओवरटेक के दौरान लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद यात्रियों व राहगीरों में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए को करहल सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस और राहत कार्य मौके पर पहुंची थी हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं वही एक सवारी की मौत हुई है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें