Jalaun : पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jalaun : कैलिया पुलिस ने दुष्कर्म की अलग-अलग घटनाओं में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की गई। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी सुनील कुशवाहा निवासी ग्राम ब्योनाराजा को कूड़ा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में आरोपी अर्जुन पासवान निवासी ग्राम हथिया, जिला आजमगढ़ को ग्राम बरोदा कलां से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सुनील के विरुद्ध थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि आरोपी अर्जुन के खिलाफ एक नाबालिग किशोरी ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। दोनों ही आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष की सक्रियता और पुलिस टीम के प्रयासों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें