Basti : एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में भाजपा ने संभाली कमान, बूथों पर हुआ मतदाता सूची का सत्यापन

Bankati, Basti : मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के द्वितीय चरण के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बनकटी मंडल में पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय पवन के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बीएलए-2 ने सरकारी बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 200, 201, 202, 203, 204, 439, 440, 441, 442, 443 एवं 444 का दौरा कर मतदाता सूचियों की बारीकी से जांच की। इस दौरान बीएलओ, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 से संवाद कर ऐसे योग्य नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने का आग्रह किया गया, जो किसी कारणवश अब तक वंचित रह गए थे।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

इस अवसर पर अनंत उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, सुरेंद्र प्रजापति, शिवम सिंह, अनीश यादव, राजेन्द्र यादव, सुबास यादव, अजय अग्रहरी, विशाल तिवारी, राम अदालत, नितेश पाल, दाऊद खान, आदित्य पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें