Lucknow : वसंत कुंज कॉलोनी के फ्लैट में लगी आग, घर का पूरा सामान जलकर राख

Lucknow : वसंत कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब 4:00 बजे एक फ्लैट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेकेंड फ्लोर स्थित फ्लैट संख्या 39/22 में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि सद्दाम अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां इंतकाल में शामिल होने गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर जब सद्दाम घर पहुंचा तो उसने देखा कि फ्लैट में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सद्दाम ने बताया कि वह केवल आधे घंटे के लिए रिश्तेदार के यहां इंतकाल में शामिल होने गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि उसके घर में आग लग गई है। आग में घर का सारा सामान नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इसी फ्लैट में रहते हैं।

यह भी पढ़े : Goa Nightclub Fire Case: 1999 से अलग-अलग नामों से संचालित होता रहा नाइटक्लब, सभी नियम उल्लंघनों की होगी गहन जांच- CM प्रमोद सावंत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें