बस्ती : मिशन शक्ति में छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक

सोनहा, बस्ती : सोनहा पुलिस की ओर से शुक्रवार को मिशन शक्ति पेज 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन और सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश के तहत महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।

थानाध्यक्ष सोनहा, महेश सिंह ने बताया कि सोनहा थाना क्षेत्र के अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोठिली, सल्टौआ कस्बा और भिरिया कस्बा में चौपाल लगाकर महिलाओं तथा बालिकाओं की उपस्थिति में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी सशक्तिकरण की जागरूकता प्रदान की गई। अभियान में महिलाओं को सुरक्षा कानून के बारे में जानकारी दी गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा में हेल्पलाइन 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102 और 108 की जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे महिलाएं सुरक्षित रह सकें और आमजनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि चोरी और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए सोनहा थाना की ओर से रातभर गस्त किया जा रहा है। एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा चेकिंग की गई, जिसमें 15 व्यक्तियों को चेक कर हिदायत देकर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सभी चौराहों और कस्बों में गस्त जारी है।

सभी चौराहों पर सड़कों के पटरियों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निर्देश दिए गए हैं। भानपुर के एसडीएम हिमांशु कुमार ने सभी लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों के पटरियों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि हिदायत के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें