
Maharashtra Election Results : महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव के परिणाम आज को घोषित हो रहे हैं। यह मतगणना कुल 2,869 सीटों के लिए हो रही है, जिसमें 3.48 करोड़ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। बीएमसी समेत महाराष्ट्र के प्रमुख नगर निगमों में चुनाव की मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई है।
इस बार का चुनाव इस क्षेत्र के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि ये नगर निगम छह साल से अधिक समय के बाद हो रहे हैं, जिनका कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो चुका था। इनमें मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, ठाणे, नागपुर, नासिक, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भायंदर, भिवंडी-निजामपुर, पनवेल, सोलापुर, अमरावती, अकोला, कोल्हापुर, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, धुले, जालना, लातूर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, चंद्रपुर, मालेगांव, अहिल्यानगर और इचलकरंजी शामिल हैं।
बीएमसी चुनाव की मतगणना के लिए मुंबई में 23 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 227 प्रभागों के परिणाम का फैसला किया जाएगा। विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत, मुंबई में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 25,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
राजनीतिक लिहाज से यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं, खासकर मुंबई में। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और उद्धव–राज ठाकरे बंधुओं का मोर्चा आमने-सामने हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो शाम तक पूरे समीकरण स्पष्ट हो जाएगा कि मुंबई बीएमसी की सत्ता किसके हाथ में आएगी।
वोटिंग प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 को पूरी हो चुकी है, और अब मतगणना जारी है। वर्ली इलाके का एक हाई वोल्टेज वाला काउंटिंग रूम इस चुनाव के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। मतगणना का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है, जिसमें कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और पार्षद पहले ही मौजूद हैं।
आशा है कि आज के परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे, और महाराष्ट्र की राजनीति में नई दिशा तय होगी।














