‘मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं’- शिकागो में विवेकानंद के शब्दों को सीएम योगी ने किया याद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब शांति और विकास का दौर है। उन्होंने कहा कि अब न कर्फ्यू है, न दंगे—यूपी में सब कुछ चंगा है। निवेश और पर्यटन लगातार बढ़ रहे हैं, लोग अपने काम-धंधे में व्यस्त हैं और राज्य मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जो प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था और व्यवस्थाओं का प्रमाण है।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि गुलामी के दौर में जब भारत आत्मबोध खो चुका था, तब विवेकानंद ने देश को जागृत करने का काम किया। शिकागो की धर्मसभा में उनके “मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं” जैसे शब्दों ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति को विश्व पटल पर स्थापित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना था कि भारत अपनी युवा शक्ति, आत्मगौरव और आध्यात्मिक चेतना के बल पर फिर से विश्वगुरु बने, और आज वह सपना साकार होता दिख रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें