Bijnor : SIR पर विधानसभा नजीबाबाद में विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन

Najibabad, Bijnor : विधानसभा नजीबाबाद के समस्त शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों के लिए ब्लॉक नजीबाबाद के चौधरी चरण सिंह सभागार में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देसवाल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को फॉर्म 6, 7 और 8 भरने के साथ-साथ बूथों पर उपलब्ध मतदान सूचियों का मिलान करने का विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने बताया कि कई नाम भारी मात्रा में एक बूथ से दूसरे बूथ में भेजे गए हैं, जिन्हें मिलान कर वापस मूल बूथ पर भेजने की कार्रवाई करनी आवश्यक है। बैठक में उपस्थित मुकुल रंजन दीक्षित, बूथ अध्यक्ष रावत और अन्य वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा कर सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह समय वोट बनवाने का है और इस कार्य में सफल होने पर पिछले गतिरोध को तोड़कर नजीबाबाद विधानसभा में सकारात्मक परिणाम लाए जा सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर सक्रिय रूप से काम करने की शपथ भी दिलाई।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, भूपेंद्र राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिग्नेश कुमार, आर्य वीरेंद्र शर्मा, महिपाल सिंह, राजवीर चौहान, मुकुल रंजन दीक्षित, संजीव राठी, सचिन देशवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें