REET Admit Card 2026: आज जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

REET Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज यानी सोमवार को REET मेन्स (Rajasthan Eligibility Exam for Teachers) का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। RSSB ने पहले ही नोटिफिकेशन में 12 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी दी थी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:
वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव होगा, जिस पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। डाउनलोड करने से पहले कुछ व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। सही जानकारी भरते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके परीक्षा वाले दिन साथ ले जाना अनिवार्य है।

परीक्षा की जानकारी:
REET मेन्स परीक्षा लेवल-I (कक्षा 1-5) और लेवल-II (कक्षा 6-8) के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,759 पद भरे जाएंगे। परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित होगी। परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र भी साथ लाना जरूरी है, जिसमें आपकी फोटो होनी चाहिए। उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा।

परीक्षा पैटर्न:
परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को इन्हें हल करने के लिए 150 मिनट मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें