
Tundla, Firozabad : टूंडला। थाना टूंडला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को मिथलेश पत्नी विनोद कुमार निवासी सूर्य नगर, थाना टूंडला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री प्रिंसी और पुत्र हर्षित अपने पिता विनोद कुमार के साथ बाजार गए थे। बाजार में किसी कारणवश दोनों बच्चे अपने पिता से अलग हो गए। इसी दौरान पुष्पेन्द्र उर्फ जुल्मी पुत्र गजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी छितरई तथा गौरव कुशवाह पुत्र उदयपाल निवासी जीवनी नगर भर्रा नाला, थाना टूंडला ने उनकी पुत्री प्रिंसी के साथ कोहनी मारकर छेड़छाड़ की।
पीड़िता के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की और हत्या की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना टूंडला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
रविवार को पुलिस ने उक्त मुकदमे से संबंधित दोनों वांछित अभियुक्तों पुष्पेन्द्र पुत्र गजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी छितरई, थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद तथा गौरव कुशवाह पुत्र उदयपाल निवासी जीवनी नगर, थाना टूंडला को कंपनी बाग रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।










