मैं बाहर निकल रहा हूं… एक कॉल से पकड़ा गया कपसाड़ अपहरण मामले का आरोपी पारस

Meerut : मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव से बृहस्पतिवार को अगवा की गई युवती रूबी को पुलिस ने शनिवार शाम करीब छह बजे रुड़की में खोज लिया है। आरोपी पारस सोम को भी उसके साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों रुड़की रेलवे स्टेशन से हरिद्वार भागने की तैयारी में थे। देर रात करीब 10:30 बजे दोनों को मेरठ लाया गया है।

एसएसपी का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में पारस ने गुनाह कबूल कर लिया है। घटना के दौरान मुख्य आरोपी पारस सोम और युवती रूबी ही मौजूद थे, इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि प्राथमिकी में नामजद सुनील और दो अज्ञात युवकों की भूमिका क्या थी। पुलिस इन बिंदुओं की जांच कर रही है।

बता दें कि घटना शनिवार सुबह कपसाड़ गांव में हुई, जहां सुनीता अपनी बेटी रूबी के साथ खेत पर जा रही थीं। रजबहे की पटरी के पास आरोपी पारस सोम, सुनील और उनके कुछ साथी कार लेकर आए और रूबी को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मां सुनीता पर फरसे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी रूबी को फरार कर गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। पुलिस की दस टीमें रूबी की तलाश में लगी थीं।

शनिवार शाम 6:15 बजे मेरठ सर्विलांस टीम के इनपुट पर एसपी देहात हरिद्वार की टीम ने पारस सोम को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ रूबी भी मिल गई। पुलिस का कहना है कि पारस ने गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पारस अपने एक रिश्तेदार के घर नागल सहारनपुर में रूबी के साथ पहुंचा था, जहां दो दिन फरारी काटी। शनिवार को वह हरिद्वार जाने के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, तभी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने सभी सीमाओं को सील कर दिया है और काशी टोल प्लाजा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन और विधायक अतुल प्रधान को रोक दिया गया। उनके साथ धक्कामुक्की भी हुई। इसके अलावा, आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भी धरने पर बैठ गए।

पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के नेताओं को भी पुलिस ने रोक दिया। पारस सोम ने सुनीता की हत्या और रूबी को अगवा करने की बात कबूल की है। आरोपी पहले भी अपने पिता पर हमला कर चुका है। युवती को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, और उसकी बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : CG में गैंगरेप का खुलासा : बॉयफ्रेंड ने युवती को बुलाया था, शराब पीने के बाद दोस्तों रेप, 112 वाहन का चालक भी आरोपी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें