
Etah : कस्बा निधौली कलां के मोहल्ला प्रजा नगर निवासी राजपाल सिंह कुशवाहा 52 पुत्र चौब सिंह कुशवाहा की दूध देने जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे राजपाल सिंह कुशवाहा रोजाना की तरह दूध देने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि वह उस समय पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहे थे, हालांकि वह पिछले कुछ दिनों से सर्दी से परेशान चल रहे थे। प्रतिदिन की भांति वह दूध लेकर मठ की ओर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी अचानक मौत हो गई।
जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली, पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि राजपाल सिंह कुशवाहा खेती और पशुपालन कर दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में सर्दी के कारण होने वाली यह दूसरी मौत बताई जा रही है।










