Hathras : गांव अंडौली में वृद्ध की गला रेतकर निर्मम हत्या, शरीर पर चोटों के निशान

Hathras : कोतवाली हसायन थाना क्षेत्र के गांव अंडौली में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

मृतक की पहचान अमरनाथ उर्फ अमरपाल निवासी गांव अंडौली के रूप में हुई है। वह अपनी मौसी के मकान में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का काफी समय पहले देहांत हो चुका था। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी पहले ही हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अमरनाथ ब्याज पर पैसा देने का काम भी करते थे, जिसको लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिसने भी इस जघन्य घटना को अंजाम दिया है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। बताया गया है कि मृतक ने लगभग 20 वर्ष पूर्व बौद्ध धर्म अपना लिया था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें