मुंबई भाजपा ने 26 बागियों को 6 साल के लिए निलंबित किया

Maharashtra : मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने शुक्रवार को मुंबई में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 26 पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के निलंबित कर दिया है। यह जानकारी मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने दी है।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने बताया कि मुंबई नगर निगम चुनाव में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत करने की जानकारी पार्टी को मिली थी। इन सभी बगावत करने वालों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन इनमें कई लोगों ने पार्टी की बात मानकर बगावत खत्म कर दिया था और पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का प्रचार करने लगे।

लेकिन मुंबई भाजपा के 26 लोगों ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं की सलाह को अनसुना कर दिया। इसलिए मुंबई भाजपा में वरिष्ठ नेताओं ने इस संबंध में बैठक की और बागियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का फैसला लिया है। इन सभी को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। दादर पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद निलंबन की कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े : Land For Job Scam Case : बुरे फंसे लालू यादव, लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय; कोर्ट ने कहा- ‘फैमिली क्रिमिनल सिंडिकेड है’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें