पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन की पहली बैठक, केजरीवाल बोले– अब दुकानदारों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

चंडीगढ़: एस.ए.एस. नगर में आयोजित पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन की पहली बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसे व्यापारियों के हित में एक ऐतिहासिक पहल बताया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह कमीशन वर्षों से व्यापारियों के साथ हो रही उपेक्षा और नौकरशाही की परेशानियों को खत्म करने की दिशा में निर्णायक कदम है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दुकानदारों को दफ्तर-दर-दफ्तर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ‘आप’ सरकार प्रशासन को सीधे बाजारों तक ले जा रही है। उन्होंने इसे पंजाब में व्यापारिक सुधारों के नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि यह कमीशन टैक्स प्रणाली को सरल बनाएगा, टैक्स आतंकवाद पर रोक लगाएगा और अनावश्यक प्रक्रियागत बाधाओं को खत्म करेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि व्यापारी सच्चे देशभक्त हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कमीशन प्रदेशभर के व्यापारियों की भलाई, सम्मान और अधिकारों की मजबूती से रक्षा करेगा।

जनसमूह को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के लिए एक नई शुरुआत हो रही है, जिनकी समस्याओं पर पहले कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कमीशन के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इसमें विभिन्न बाजार संघों और सेक्टर-वार व्यापारिक संगठनों के स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रतिनिधि शामिल हैं।

चार साल के शासन का उल्लेख करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आमतौर पर चार साल बाद सरकारों के खिलाफ नाराजगी देखने को मिलती है, लेकिन आज की बैठक में उन्होंने लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान जनता खुलकर बोलने से डरती थी, जबकि आज लोग खुलकर कह रहे हैं कि बीते चार वर्षों में अच्छा काम हुआ है।

ये भी पढे- अंकिता हत्याकांड: 10 जनवरी को राजधानी में मशाल जुलूस, 11 को प्रदेश बंद

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें