Lucknow : बंथरा में महिला का अर्धनग्न शव मिला, बॉडी पर पड़ा था कंबल

Lucknow : लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हलचल मच गई। शव नरायनपुर-फतेहगंज रोड के किनारे अमावा जंगल में एक सुनसान जगह पर एक पुलिया के पास पड़ा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शव के पास मिली संदिग्ध वस्तुएं

मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। उसके चेहरे और माथे पर चोट के निशान हैं, जो संकेत देते हैं कि उसकी हत्या हुई हो सकती है। महिला का बायां पैर का पंजा गायब है, जिसे जंगली जानवरों द्वारा खाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

महिला ने लाल रंग का जैकेट पहना हुआ था और उसके ऊपर एक कंबल पड़ा था। शरीर के निचले हिस्से में पहना गया गेरुआ रंग का पेटीकोट अस्त-व्यस्त हालत में था। शव के करीब ही एक झोला पड़ा था, जिसमें खाना और शराब का पाउच भी मौजूद था। घटनास्थल पर एक टोपी और टूटी हुई चूड़ियां भी मिली हैं, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं।

बंथरा क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त या मंदबुद्धि प्रतीत होती है। प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या सहित अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

पुलिस की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि महिला की अंतिम यात्रा का सुराग मिल सके। साथ ही, मृतका की तस्वीरें और जानकारी विभिन्न अस्पतालों और थानों में भी भेजी गई हैं।

यह भी पढ़े : Land For Job Scam Case : बुरे फंसे लालू यादव, लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय; कोर्ट ने कहा- ‘फैमिली क्रिमिनल सिंडिकेड है’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें