
Basti : बस्ती के रुधौली में विशुनपुरवा चौकी के बगल पुल के नीचे क्षत विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने के बाद लोग पुलिस पर तरह तरह के सवाल उठा रहे है। चौकी के पुलिस को आखिर लाश के बारे में जानकारी क्यों नही हो सकी यह सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न बन गया है। क्या लाश के सड़ने की बदबू भी नही पता चल पायी।
जानकारी के अनुसार रुधौली थाना के अधीन आने वाले विशुनपुरवा चौकी से कुछ दूरी पर मुख्य मार्ग पर बने पुलिया के नीचे एक अज्ञात लाश पाया गया है। जो पूरी तरह से सड़ चुका था। मांस को जानवरो द्वारा नोच कर खाया जा चुका था। लाश कंकाल के रूप में दिख रहा है, एक हाथ भी नही मिला। आसपास के लोगों की माने तो दुर्गन्ध काफ़ी दिनों से आ रही थी लेकिन कोई देखने वाला नही था जो यह जान सके कि पुल के नीचे जलकुम्भी के बीच कोई मानव की लाश थी जिससे बदबू निकल रही थी। पुलिस के लोग क्यों अनजान बने रहे यह भी समझ परे है। खैर मामला जो भी रहा हो पुलिस को अब लाश मिली है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे मय टीम मौके पर पहुंचे। लाश को बाहर निकाला गया, फोरिंसिक टीम को भी बुलाया गया। जाँच पड़ताल जारी है। पुलिस शव का पंचनामा भर विच्छेदन के लिए भेजा है। रुधौली पुलिस आसपास के थानो के भी सम्पर्क में है जहाँ से जानकारी जुटाई जा रही है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़े : IPAC के दफ्तर में ED के छापे के दौरान क्यों अचानक पहुंची ममता बनर्जी, बोली- ‘अमित शाह करा रहें हैं’











