दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक विजय सिंह गोंड का गुरुवार (8 जनवरी) को निधन हो गया। वह लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी दोनों किडनियां खराब थीं और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र और प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

विजय सिंह गोंड का सियासी सफर बेहद लंबा और संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने आठ बार विधायक का चुनाव जीतकर दुद्धी विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2024 के उपचुनाव में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी

फेसबुक पोस्ट में भावुक संदेश

विजय सिंह गोंड के आधिकारिक फेसबुक पेज से उनके निधन की जानकारी साझा की गई। पोस्ट में बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार कनहर नदी घाट पर किया जाएगा। पोस्ट में लिखा गया—

“दुद्धी की धरती आज शोक में डूबी हुई है. हम सबके प्रिय, सरल, संघर्षशील और जन-जन के नेता  विजय सिंह गोंड, समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय विधायक, अब हमारे बीच नहीं रहे. यह केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं है, बल्कि दुद्धी विधानसभा ने आज अपना एक सच्चा अभिभावक खो दिया है. विजय सिंह गोंड जी ने अपना पूरा जीवन गरीब, वंचित, आदिवासी और आम जनता की आवाज़ बनकर जिया. वे सत्ता में नहीं, सेवा में विश्वास रखते थे. उनका हर कदम दुद्धी के विकास, सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित रहा. उनका स्नेह, उनका संघर्ष और उनकी मुस्कान हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगी.””

अखिलेश यादव ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय सिंह गोंड के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा—

“सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए कहा, “दुद्धी से सपा विधायक श्री विजय सिंह गौड़ जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!”

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें