
- सीतापुर एसपी ने कंधे पर लगाया अशोक स्तंभ, मिला अपर पुलिस अधीक्षक का पद
Sitapur : जनपद सीतापुर पुलिस में आज एक उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ, जहाँ उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले को पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नत होने के अवसर पर उनके कंधे पर अशोक स्तंभ और महाकुंभ सेवा मेडल लगाकर शुभकामनाएँ दी गईं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने विनायक भोसले को उनके नवीन दायित्वों के प्रति उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
महाकुंभ 2025 में विशिष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
विनायक भोसले को यह दोहरा सम्मान उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मिला है। उन्हें यह महाकुंभ सेवा मेडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया है। उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के पद पर रहते हुए विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज के आयोजन में अपने दायित्वों का उत्कृष्ट रूप से निर्वहन किया था। सुरक्षा क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह प्रतिष्ठित मेडल प्रदान किया गया है।











