Sitapur : भूमि विवाद में खून-खराबा, नैमिषारण्य में दो पक्षों के बीच चली गोली, तीन घायल

  • ​ठाकुर नगर ग्राम सभा में प्रधान के भाई और अजीजपुर के ग्रामीणों के बीच हुई वारदात
  • ​पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, विवाद काफी समय से चल रहा था

Naimisharanya, Sitapur : सीतापुर-हरदोई रोड पर स्थित ठाकुर नगर ग्राम सभा क्षेत्र में एक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद देखते ही देखते गोली चलने तक की नौबत आ गई। इस घटना में कुल तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

इस विवाद के एक पक्ष में ग्राम सभा की प्रधान दिल्ली गुप्ता के भाई राजेश गुप्ता हैं, वहीं दूसरा पक्ष अजीजपुर गांव के ग्रामीणों का है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह भूमि विवाद काफी अरसे से चल रहा था, लेकिन रविवार को यह अचानक विस्फोटक हो गया।

गोली लगने से दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति— शैलेंद्र और इंद्रपाल, दोनों निवासी अजीजपुर— घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जब थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के मूल कारणों और इसमें शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें