Uttarakhand : नववर्ष पर भाजपा ने सातों मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

देहरादून : नए साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सात मोर्चों की प्रदेश स्तरीय टीमों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपनी टीम घोषित की। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने भी अपनी-अपनी कार्यकारिणियों का गठन कर लिया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने करीब दो माह पूर्व ही सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी थी, जिसके बाद से संगठन विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन इन जिम्मेदारियों को बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है। भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने नवघोषित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की है।

ये भी पढे – श्रीनगर : बिजली के कंबल में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें