जालौन में पेट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

जालौन : थाना एट के ग्राम हरदोई गूजर निवासी सुनीता देवी, पत्नी स्व. बसंत कुमार, ने थाना एट में तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति बसंत कुमार, जो शिव शक्ति ऑटो फ्यूल के पंप पर कार्यरत थे (जिसके मालिक अंजू सिंह पत्नी सुरेंद्र सिंह हैं और संचालन एस.एस. ठाकुर करते हैं), उनके कार्यस्थल ग्राम नदीगांव, ब्लॉक के पास स्थित है।

सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति का 3-4 दिन पहले पैसों को लेकर सुरेंद्र सिंह से विवाद हुआ था। यह बात उनके पति ने घर आकर अपने भाई अशोक कुमार को बताई थी। अशोक कुमार ने कहा कि छोटी-मोटी बातों पर विवाद होते रहते हैं, इसलिए बसंत कुमार को नौकरी पर जाना चाहिए।

इसके बाद, दिनांक 29 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 11:00 बजे बसंत कुमार मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए निकले। जब शाम तक वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल बंद मिला, तो काफी तलाश के बाद भी उन्हें नहीं पाया गया। इसके बाद, थाना एट में सूचना दी गई।

सुबह करीब 7-8 बजे पुलिस ने सूचना दी कि बसंत कुमार का शव कनासी के पास सड़क किनारे खंती में पड़ा है। सूचना पर जेठ अशोक कुमार और ग्राम के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और शव देखा। उनके शरीर पर चोटें थीं, गले और सिर में भी चोटों के निशान थे। सुनीता देवी का कहना है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके पति की हत्या सुरेंद्र सिंह और उनके अन्य साथियों ने मिलकर की और शव कनासी के पास फेंक दिया।

सुनीता देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बुधवार को ग्राम कनासी के पास पेट्रोल पंप कर्मी की हुई मौत का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की और मृत्यु के साक्ष्यों पर चर्चा की। आस-पास के लोगों से साक्ष्य संकलन हेतु कर्मचारियों को निर्देश दिए। मृतक के पुत्र आलोक पाल ने पहले ही पिता की हत्या किए जाने का शक जाहिर किया था। मृतक की पत्नी ने भी अपने पति की हत्या की तहरीर थाना एट पुलिस को दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला गंभीर है और कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

यह भी पढ़े : चांदी में निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय, 2026 में कैसी रहेगी चाल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें