
नोएडा : बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात 12:30 बजे की है। बताया जाता है कि दोनों एक अस्पताल में काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बुधवार काे बताया कि बीती रात को रोहन उम्र 22 वर्ष तथा बसंत उम्र 23 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर 12:30 बजे के करीब सेक्टर 37 के पास से गुजर रहे थे, तभी शहीद स्मारक के पास अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों मेट्रो अस्पताल में नौकरी करते थे। सेक्टर 37 में रहने वाले उनके दोस्त के यहां देर रात को एक जन्मदिन की पार्टी थी। वहां से पार्टी करके दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे की सहायता से मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के जीआईपी मॉल के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में हाकिम सिंह उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 19 चौराहे के पास बीती रात को हर्ष और अखिल नामक दो युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में रामदीन उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पत्नी और साले ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना फेस दो क्षेत्र के भंगेल गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में रामदीन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़े : चांदी में निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय, 2026 में कैसी रहेगी चाल











