Yogi Cabinet Expansion : योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, लखनऊ टू दिल्ली तक तीन दावेदार दौड़ में शामिल

UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर हुई कोर कमेटी की बैठक में इस बात के संकेत मिले हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद पंकज चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, और माना जा रहा है कि दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

वर्तमान में, योगी कैबिनेट में 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्रियों का स्थान हो सकता है। ऐसे में, छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। साथ ही, कई मंत्रियों के विभाग भी बदलने की चर्चा है। मंत्री बनने की रेस में पश्चिम यूपी के तीन नाम प्रमुख हैं। इनमें से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसके अलावा, पश्चिम यूपी के बड़े गुर्जर नेता अशोक कटारिया का नाम भी मंत्री पद के दावेदारों में शामिल है। इस तरह, लखनऊ से दिल्ली तक की राजनीतिक गलियारों में मंत्री बनने की रेस तेज हो गई है।

राजनीतिक दावेदारी और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, संभावित चेहरों में क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक समीकरण और संगठन में सक्रियता को भी महत्व दिया जा रहा है। लखनऊ और दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इन दावेदारियों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कई विधायक और संगठन के पदाधिकारी अपने दावेदारी को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने का मामला नहीं है, बल्कि यह सरकार के दूसरे चरण में नए लक्ष्यों और योजनाओं को ध्यान में रखते हुए विभागों के पुनर्गठन का भी संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़े : बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, बंदूक तानकर बोला- गोली मार दूंगा, फिर कर दिया फायर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें