बस्ती : देवेन्द्र कुमार वर्मा की बर्खास्तगी पर भड़के शिक्षक, जिलाध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप

बस्ती : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। 11वीं बार जिलाध्यक्ष चुने गए उदयशंकर शुक्ल जहां अपना अभिनंदन करा रहे हैं, वहीं विकास क्षेत्र परसरामपुर के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार वर्मा को उनके पद से बर्खास्त किए जाने को लेकर शिक्षकों में रोष है। देवेंद्र कुमार वर्मा की बर्खास्तगी के विरोध में मंगलवार को शिक्षकों की आकस्मिक बैठक परसरामपुर ब्लॉक पर हुई और मांग की गई कि बर्खास्तगी वापस लेकर पारदर्शी ढंग से चुनाव कराया जाए।

परसरामपुर के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने उन्हें बर्खास्त कर देने का निर्णय पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। शिक्षक इसे स्वीकार नहीं करेंगे। आक्रोशित शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष के इस निर्णय को मानने से इनकार कर दिया।

देवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रंजिश में निराधार आरोप लगाते हुए बर्खास्त किया गया है। ब्लॉक के शिक्षक इस निर्णय से आहत और आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को व्यक्तिगत मनमानी के बजाय उसके बायलॉज के अनुसार चलाया जाए।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने अलोकतांत्रिक तरीके से बिना किसी नोटिस अथवा पक्ष सुने ब्लॉक अध्यक्ष को मनमाने तरीके से बर्खास्त किया है। शिक्षकों का कहना है कि द्वेषवश यह कार्रवाई की गई है और ब्लॉक अध्यक्ष पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।

बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने जिला कार्यकारिणी को पत्र लिखकर मांग की कि यह अलोकतांत्रिक निर्णय तत्काल वापस लिया जाए और ब्लॉक में पारदर्शी व्यवस्था के साथ चुनाव कराया जाए।

बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, पंच बहादुर यादव, विवेकानंद वर्मा, हरिश्चंद्र यादव, सत्य प्रकाश पाठक, शोभाराम वर्मा, अजय कुमार पांडेय, हरि मूर्ति चौधरी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री विजय कनौजिया, भरत राम, रामपति कनौजिया, पांचू प्रसाद, रामदयाल, पवन सिंह, बलराम वर्मा, रामजीत वर्मा, राहुल वर्मा, काशी प्रसाद, रमेश वर्मा, विनोद कनौजिया, विजय कुमार वर्मा, रोशन लाल, कमलेश पांडेय, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें