Jalaun : व्यापारियों से मिले विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Jalaun : क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन नगर पंचायत ऊमरी पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ओविंद सिंह उर्फ बउआ राठौड़ सहित दर्जनों व्यवसायियों से भेंट कर व्यापार एवं व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में व्यापार से संबंधित विभिन्न कठिनाइयों से विधायक को अवगत कराया। विधायक निरंजन ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों का हित सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता है, क्योंकि स्थानीय व्यापार से ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां संचालित होती हैं।

इस दौरान व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ओविंद सिंह राठौड़ सहित उपस्थित व्यवसायियों ने विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन के सहज, सरल और सहयोगी व्यवहार की सराहना की तथा विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान अवश्य होगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें