
नैनीताल। इज्जतनगर मंडल में 1 जनवरी से लागू की जा रही नई समय-सारणी के तहत कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन लागू किया है।
नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 12039 काठगोदाम–नई दिल्ली एक्सप्रेस अब काठगोदाम से अपने निर्धारित समय 15:10 बजे के बजाय 15:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस का प्रस्थान समय 18:10 बजे से बदलकर 18:15 बजे कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस भी अब काठगोदाम से 18:15 बजे रवाना होगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 15056 रामनगर–आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से पहले निर्धारित समय 19:55 बजे के स्थान पर अब 19:45 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 15061 कासगंज–लालकुआं एक्सप्रेस कासगंज से 17:25 बजे के बजाय 17:20 बजे रवाना होगी, जबकि 15062 लालकुआं–कासगंज एक्सप्रेस का प्रस्थान समय 19:50 बजे से बदलकर 19:45 बजे कर दिया गया है। वहीं 15063 रामनगर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब रामनगर से 05:30 बजे के स्थान पर 05:50 बजे प्रस्थान करेगी।
सवारी गाड़ियों के समय में भी बदलाव किया गया है। लालकुआं–मुरादाबाद सवारी गाड़ी अब लालकुआं से 08:40 बजे के बजाय 08:25 बजे तथा शाम की लालकुआं–मुरादाबाद सवारी गाड़ी 17:00 बजे के स्थान पर 16:50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह लालकुआं–कासगंज सवारी गाड़ी अब 11:00 बजे के बजाय 10:45 बजे रवाना होगी। बरेली सिटी–लालकुआं सवारी गाड़ी बरेली सिटी से 14:25 बजे के स्थान पर अब 14:00 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।















