
भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सोमवार को प्रारंभिक चार्जशीट दायर की, जिसमें 16 आरोपितों के नाम शामिल हैं। इसमें कथित मास्टरमाइंड शंकर पृष्टि के अलावा मुना मोहंती, सुरेश नायक, सौम्या प्रियदर्शिनी सामल, रिंकू महराणा, बिरंची नायक और नितीश कुमार समेत अन्य आरोपितों को नामजद किया गया है। चार्जशीट को संबंधित न्यायालय में दस्तावेज़ी और भौतिक साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट में नामजद 16 आरोपियों में से नौ को पहले ओडिशा क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक जांच के दौरान गिरफ्तार किया था। शेष सात आरोपियों को जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया और बाद में हिरासत में पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया।
चार्जशीट में आरोपियों की कथित भूमिका और एसआई भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का विस्तृत विवरण शामिल है। यह दस्तावेज़ अब तक की जांच के निष्कर्षों का परिणाम है और मामले की गहनता को दर्शाता है।
यह कदम ओडिशा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कथित धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों की










