मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के शताब्दी वर्ष पर उद्योगों के महत्व पर दिया जोर

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में शताब्दी वर्ष पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्योगों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापार खड़ा करना और केवल मुनाफा कमाना ही किसी भी अर्थव्यवस्था का उद्देश्य नहीं होता है, बल्कि किसी भी राज्य और देश की प्रगति के लिए मजबूत उद्योग जगत का होना बेहद आवश्यक है, उन्होंने कहा कि उद्योग न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि रोजगार सृजन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इसी सोच के चलते मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आना स्वीकार किया है, क्योंकि उनके द्वारा शहर में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। बता दें कि दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रेंड्स कॉलोनी झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया के ऐतिहासिक सफर को याद किया, उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में इस क्षेत्र में लगभग 80 फैक्ट्रियां हुआ करती थीं, जबकि आज के समय में 2000 से अधिक फैक्ट्रियां सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि किस तरह इस इंडस्ट्रियल एरिया ने समय के साथ निरंतर विकास किया है।


फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया को तेज किया गया है, जिससे उद्योगों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा सिंगल विंडो सिस्टम जैसी पहल ने उद्योगों को नई उड़ान दी है। साथ ही कारोबार को सुगम बनाया है इसी बीच सभी वक्ताओं ने फ्रेंड्स कॉलोनी झिलमिल इंडस्ट्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे शहर की औद्योगिक पहचान का मजबूत स्तंभ बताया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स हेंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के शताब्दी वर्ष पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही संघर्ष, परिश्रम और उद्यमशीलता की 100 वर्षों की इस यात्रा ने राजधानी की औद्योगिक विरासत को एक विशिष्ट और सम्मानित पहचान दी है। यह क्षेत्र केवल उद्योग का केंद्र नहीं रहा है, बल्कि रोजगार सृजन, इनोवेशन और आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला भी बना है।

ये भी पढ़े – भाजपा प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू सरकार के रिज मैदान अनशन को बताया ‘शुद्ध ड्रामेबाजी’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें