RSS की तारीफ के बाद दिग्विजय की सफाई: बोले– कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, विचारधारा में कोई मतभेद नहीं

New Delhi : आरएसएस की संगठनात्मक ताकत की तारीफ वाले बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अब सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। यह ऐसा परिवार है, जिसके दो सदस्य शहीद हुए हैं, और इसमें कभी फूट नहीं पड़ सकती।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले शनिवार को भाजपा और आरएसएस की संगठन शक्ति की तारीफ कर नए सियासी बवाल को जन्म दे दिया था। इस मामले पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। अब इस पूरे मामले पर दिग्विजय सिंह की ओर से सफाई दी गई है। कांग्रेस नेता का कहना है कि हम (कांग्रेस) सब एकजुट हैं और मैं फूट डालने की भाजपा की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं।

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है – दिग्विजय सिंह
अपने बयान पर जारी सियासी घमासान के बीच रविवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और नेहरू-गांधी परिवार ऐसा परिवार है, जिसने देश के लिए दो शहादतें दी हैं। नेहरू-गांधी परिवार के भीतर मतभेद दिखाने की भाजपा की कोशिशों की मैं कड़ी निंदा करता हूं।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने की पहल जिला स्तर और उससे नीचे के स्तर से शुरू की है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है और यह जल्द ही पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़े : फर्जी नौकरियाँ, असली धोखाधड़ी क्राइम ब्रांच कश्मीर ने कई लाख के रोजगार घोटाले में आरोपपत्र दाखिल किया

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें