Etah : भाजपा मंडल के सभी बूथों पर सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Etah : भारतीय जनता पार्टी मंडल राजा का रामपुर के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सभी बूथों पर टीवी, मोबाइल और रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की प्रगति, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही देश आगे बढ़ सकता है। पीएम के विचारों को सुनकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ आम जनमानस को देश के विकास से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी बूथों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के पश्चात बूथ स्तर पर चर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कई बूथों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह, आशुतोष तिवारी, ललित तिवारी, अखिलेश सिंह राठौर, पवन गुप्ता, युवा मोर्चा के रविराज प्रताप सिंह, रिंकू, रविंद्र शाक्य सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : फर्जी नौकरियाँ, असली धोखाधड़ी क्राइम ब्रांच कश्मीर ने कई लाख के रोजगार घोटाले में आरोपपत्र दाखिल किया

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें