फिरोजाबाद : कार्य के दो महीने बाद झड़ने लगा छतों व दीवारों से प्लास्टर, रेल कर्मचारियों में भय

टूंडला, फिरोजाबाद। जिले में रेल परिक्षेत्र में चल रहे आईओडब्ल्यू के निर्देश में ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। साथ एक से दो महीने पूर्व किए गए कार्य की सच्चाई खुलकर सामने आ रही है। रेल कर्मचारियों द्वारा की गई शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं।

रेलवे अस्पताल के निकट दो सितंबर के अंत में किए गए आईओडब्ल्यू के निर्देश पर ठेकेदार सुकांत अपने मजदूरों से रेलवे आवासों में मरम्मत का कार्य किया गया था। बावजूद इसके दो महीने बाद दीवारों पर किया गया प्लास्टर उखड़ने लगा है। छतों से प्लास्टर झड़ रहा है। रेलवे कर्मचारियों में भय बना हुआ है।

रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व आईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था, किंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई है। रेल कर्मचारी ने बताया कि वह कार्य के दौरान घर से बाहर रहते हैं, कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने रेल प्रशासन से घर के बाहर किए गए प्लास्टर को उच्च गुणवत्ता में कराए जाने की मांग की है।

वहीं, आईओडब्ल्यू अब्दुल्ला शफीक का कहना है कि उन्हें रेल आवास में किए गए कार्य की जानकारी नहीं है। जल्द ही जानकारी कर बताया जाएगा।

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद तलाक! दो साल तक रिलेशनशिप, फिर की शादी, एक दिन बाद अलग हो गए; जज बोले- जल्दबाजी..

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें