उप जिलाधिकारी ने ठंड से राहत देने के लिए गरीबों को बांटे कंबल

टूंडला : टूंडला फिरोजाबाद सर्दियों के मौसम में सरकार की मंशा है कि ठंड से बचाव को हर गरीब असहाय को कंबल वितरण हो, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना के तहत प्रशासन को शासन की तरफ से हर पात्र व्यक्ति को कंबल वितरण के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोई भी गरीब असहाय ठंड में न ठिठुरे,शासन की मंशा के अनुरूप तहसील टूंडला में भी प्रशासन द्वारा गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव नागऊ में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गांव में रहने वाले बेसहारा वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों को उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा ने कंबल वितरित किए। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने बताया कि ठंड के दौरान किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए लगातार शासन की मंशा के अनुरूप राहत कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कंबल वितरण से गरीबों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें