यूपी में ब्राह्मण विधायकों की बैठक से बीजेपी की बढ़ी चिंता! सपा ने दे डाला ये ऑफर

UP News : उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की बैठक ने राजनीतिक माहौल को गरमाकर रख दिया है। यह बैठक कुशीनगर के भाजपा विधायक घर पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 40 ब्राह्मण विधायक और विधान परिषद के सदस्य शामिल हुए। इस बैठक का आयोजन मंगलवार को हुआ, जिसमें अधिकांश भाग बुंदेलखंड और पूर्वांचल के विधायकों ने भाग लिया।

भाजपा के इन विधायकों ने इसे सामाजिक आयोजन बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। खासतौर पर यह चर्चा हो रही है कि इस बैठक का उद्देश्य पार्टी में ब्राह्मण समुदाय के प्रति असंतोष या एकजुटता का संदेश देना हो सकता है।

विधानमंडल सत्र के दौरान इस बैठक को लेकर शुरू हुए कयासों का दौर तेज हो गया है। पिछले दिनों क्षत्रिय और कुर्मी समाज की भी बैठकें हो चुकी हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि भाजपा में जातीय आधार पर असंतोष फैल रहा है। विरोधी दलों का आरोप है कि भाजपा ने ब्राह्मणों को संगठन और सरकार में उचित सम्मान नहीं दिया है और दूसरी जातियों को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।

बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में मीरजापुर के विधायक रत्नाकर मिश्रा, शलभ मणि त्रिपाठी, ऋषि त्रिपाठी, प्रेमनारायण पांडेय, प्रकाश द्विवेदी, रमेश मिश्रा, अंकुर राज तिवारी, विनय द्विवेदी और एमएलसी साकेत मिश्रा जैसे नेता शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं ने समाज की एकजुटता बढ़ाने का प्रयास किया और पार्टी के भीतर जातीय समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की।

वहीं, भाजपा विधायक पंचानंद पाठक ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन एक पारिवारिक भोज था, जिसमें प्रदेश के ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भूमिहार बिरादरी के नेताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है और यह सामान्य घर परिवार का आयोजन था।

विपक्षी दलों ने इस बैठक को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि यदि बड़े लोग आ ही रहे हैं, तो मुख्यमंत्री जी को भी उन्हें इस भोज की जानकारी देनी चाहिए, जो उनके ही खिलाफ विधायकों ने आयोजित किया था। वहीं, शिवपाल यादव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा जातिवाद को फैलाती है। यदि ब्राह्मण विधायक सपा में आ जाएं, तो उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़े : चलती कार में गैंगरेप! उदयपुर में IT कंपनी की मैनेजर के साथ दरिंदगी, CEO समेत 3 लोगों पर लगा आरोप

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें