Banda : कल होगी क्रिसमस की धूम, दुल्हन की तरह सजाए गए गिरजाघर

  • पूर्व संध्या पर बिजली की रंगीन रोशनी से जगमगा उठे चर्च
  • क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय में दिखाई दे रहा उत्साह

Banda : कल होगी क्रिसमस की धूम, दुल्हन की तरह सजाए गए गिरजाघर क्रिसमस-डे इसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसे मनाने के लिए ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों में भव्य तैयारियां की हैं। शहर में स्थित दोनों गिरिजाघरों में सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। इनमें गुरुवार (25 दिसंबर) को दिन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

गुरुवार को पूरे जनपद में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इस पवित्र त्योहार को पूरी दुनिया में ईसाई समुदाय पूरे एक सप्ताह तक मनाता है। इस पर्व को लेकर शहर के चर्चों और क्रिश्चियन स्कूलों में तैयारी पूरी कर ली गई है। क्रिश्चियन स्कूलों के साथ घरों में भव्य सजावट की गई है। रंगीन रोशनी के लिए इलेक्ट्रॉनिक एलईडी की झालरें, झूमर, गुब्बारे, किरने बेल, पतलाइयों, स्टार से घर व चर्च जगमगाने लगे हैं। बुधवार को चिल्ला रोड स्थित सेंट जार्ज (पीला चर्च) और रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सेंट पाल्स गिरिजाघरों को आकर्षक बिजली की रंगीन रोशन से सजाया गया है। चर्च को झालर की रोशनी सजाया गया है। क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय में उत्साह नजर आ रहा है। पूर्व संध्या पर ही दोनों गिरिजाघर बिजली की रंगीन रोशनी से जगमगा उठे। गिरिजाघरों के इर्दगिर्द लोगों की भीड़ नजर आई।

पादरी अनुपम जॉन ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ बजे सेंट जार्ज चर्च और साढ़े दस बजे रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सेंट पाल्स गिरिजाघर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। सेंट जार्ज चर्च के सचिव एल्बर्ट रस्किन ने बताया कि दोनों गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा होगी। प्रभु यीशु मसीह के उपदेशों को बताकर लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया जाएगा। बताया कि चर्चों में विभिन्न प्रतियोगिाओं का आयोजन किया जा रहा है। उधर, क्रिसमस-डे को लेकर बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पूरा दिन चर्च के कर्मचारी आकर्षक झांकियां सजाने में जुटे रहे। मां मरियम समेत प्रभु यीशु मसीह की झांकियां सजाई गई हैं। देररात तक क्रिसमस के कार्यक्रमों की धूम रहेगी और लोग उनके घरों पर क्रिसमस की शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें