Jalaun : सपा महिला सभा ने जताया विरोध, कलेक्टेरेट में नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

Orai, Jalaun : सपा महिला सभा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने महिला का नकाब खींचने के मामले को लेकर कड़ा ऐतराज दर्ज कराया।

इस दौरान महिला सभा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मंत्री संजय निषाद के बयानों का भी विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटनाएं और बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं।

प्रदर्शन के बाद सपा महिला सभा की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई गई।

सपा महिला सभा ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, ‘अवतार: फायर एंड एश’ रही पीछे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें