Jalaun : घने कोहरे के कारण नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत

Jalaun : गोहन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईंटों के समीप नहर के पास बाइक सवार युवक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सहित नहर में जा गिरा। इस हादसे में युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान ग्राम प्रतापपुरा निवासी रोहित पाठक (पुत्र राजेश पाठक) के रूप में हुई है। रोहित बाइक से घर लौट रहा था, तभी घने कोहरे के चलते यह हादसा हो गया। नहर में गिरने के बाद तेज बहाव के कारण रोहित का शव कई मीटर दूर जाकर फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोहन पुलिस मौके पर पहुंची। नहर का पानी बंद कराया गया और गोपालपुरा से चार गोताखोरों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नहर के पुल में फंसे रोहित के शव को बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार रोहित की शादी सात महीने पूर्व ही हुई थी, जिससे परिवार में मातम छा गया है। गांव में शोक की लहर है। पूरा मामला गोहन थाना क्षेत्र के ईंटों के समीप नहर का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें