भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी : सपा की पीडीए पारिवारिक दल का एलायंस, भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि

  • आजम खां इतने वरिष्ठ थे लेकिन उन्हें शीर्ष पद पर मौका नहीं दिया गया

Lucknow : भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि मैं सबको साथ लेकर चलता हूं और जमीनी कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि होता है। उन्होंने पारिवारिक पार्टी बताकर सपा पर निशाना साधा। श्री चौधरी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उप्र के पार्टी मुख्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पीडीए पारिवारिक दल का एलायंस हैं।

समय-समय पर सपा वाले इसका मतलब बदलते रहते हैं। नाम लेकर समझाया कैसे सपा में एक व्यक्ति और परिवार की चलती है। आजम खां इतने वरिष्ठ थे लेकिन उन्हें शीर्ष पद पर मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा में ही आतंरिक लोकतंत्र है। यहां योग्यता और सक्रियता अनुसार जिम्मेदारियां दी जाती हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस को पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाती हैं। इस कड़ी में 25 से 31 दिसंबर तक पार्टी सभी विधानसभाओं में पार्टी अटल जी का संदेश आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि अटल जी के काल में तमाम योजनाएं बनीं जिससे देश के विकास में तेजी आई। और अब उस कड़़ी को तेजी पीएम मोदी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने 25 को लखनऊ में पीएम मोदी के दौरे की भी जानकारी दी। कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल जी की प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं जो, आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता, एकात्म मानववाद तथा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को समझने और आत्मसात करने की प्रेरणा देंगी। वीर बाल दिवस वीर का संदेश भी गांव-गांव पहुंचाया जाएगा जिससे बच्चे बलिदान और त्याग की भावना से परिचित हों।

बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम एसआईआर पर शुरू से काम कर रहे हैं। कोई मतदाता छूटे न पार्टी चुनाव आयोग का पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी संगठन में तालमेल रहेगा और सक्रिय और मेहनती लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जल्द ही पार्टी के लोगों, कार्यकर्ताओं से बातचीत कर आगे का फैसला लेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें