Shahjahanpur : जलालाबाद क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Shahjahanpur : जनपद के जलालाबाद क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। गिरते तापमान और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज के कारण ठिठुरन में और वृद्धि दर्ज की गई।

शुक्रवार की दरमियानी रात क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। सुबह होते-होते कोहरा और बढ़ गया, लेकिन आसमान से गिर रही ओस की हल्की फुहारों ने ठंड बढ़ा दी। इन फुहारों से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे गलन और कपकपी महसूस की जा रही है।

तापमान में भारी गिरावट के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों और लोगों की आवाजाही कम रही। सुबह 6:30 बजे का तापमान 10 सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।

जो लोग काम पर निकले, वे भी गर्म कपड़ों में पूरी तरह ढके हुए थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस बार ठंड काफी अधिक है। कोहरा छंटने के बाद धूप खिलने की उम्मीद थी, लेकिन ओस की फुहारों ने गलन को और बढ़ा दिया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें