Jalaun : घने कोहरे से बढ़ते हादसे, डीएम-एसपी ने हाईवे पर संभाला मोर्चा

Jalaun : मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जालौन जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए हाईवे पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम-एसपी ने जालौन के झांसी–कानपुर हाईवे सहित एनएच-27 पर वाहनों की सघन जांच कराई। इस दौरान बिना रिफ्लेक्टर चल रहे कई वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए गए और वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने चालकों को कम गति में वाहन चलाने, हेडलाइट का सही उपयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान डीएम ने कहा कि कोहरे के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। वहीं एसपी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें